देखो गरीबों की दीन-दसा |
फिर भी अमीरों की ठाठ सजा |
कहीं सूखी रोटी पे आफत |
कहीं मिष्ठानों की बरसात |
कहीं पट की सामर्थ नहीं |
कहीं पट न सुहात |
कहीं रही कल्पना भी फिकी |
कहीं हकीकत पे रंग चढा |
कहीं जीवन खाली पड़ा |
कहीं उमंग ही उमंग भरा |
देखो गरीबों की दीन-दसा |
फिर भी अमीरों की ठाठ सजा |
- Kushboo Sinha
9 th std.
D.A.V. Public School,
Pupri, Sitamarhi
Wednesday, February 24, 2010
Friday, February 19, 2010
जीवन का अफ़साना
इस डगर का ये भारी अफ़साना
मुश्किल है यहाँ से जी के जाना
दिन अंजाना , रात परवाना
फिर कैसा तू राही दिवाना ?
मिट गयी है जिन्दगी जीने की हसरत
करनी पड़ती यहाँ लाखों कसरत
दुखः भी आती तो देकर दस्तक
फिर कैसा ये चाहत बेगाना ?
है कैसी ये फितरत तेरी
या है मेरी नज़र टेढी
देख लीला दुनिया की !
उबकर मैंने आँखें बंद कर ली
है कैसा ये तेरा हरजाना ?
कहीं सिर्फ गम-मुसीबतें बर्षाना
तो कहीं खुशियाँ बनकर उमर जाना
फिर कैसा ये रिस्ता पुराना ?
है तो राह पार कर जाना
पड़ इसमें बार-बार कंकर-पत्थर का आना
और खुद को दुर्भाग्यशाली ठहराना
फिर कैसा तू राही दिवाना ?
- Kushboo Sinha
9 th std.
D.A.V. Public School,
Pupri,Sitamarhi
मुश्किल है यहाँ से जी के जाना
दिन अंजाना , रात परवाना
फिर कैसा तू राही दिवाना ?
मिट गयी है जिन्दगी जीने की हसरत
करनी पड़ती यहाँ लाखों कसरत
दुखः भी आती तो देकर दस्तक
फिर कैसा ये चाहत बेगाना ?
है कैसी ये फितरत तेरी
या है मेरी नज़र टेढी
देख लीला दुनिया की !
उबकर मैंने आँखें बंद कर ली
है कैसा ये तेरा हरजाना ?
कहीं सिर्फ गम-मुसीबतें बर्षाना
तो कहीं खुशियाँ बनकर उमर जाना
फिर कैसा ये रिस्ता पुराना ?
है तो राह पार कर जाना
पड़ इसमें बार-बार कंकर-पत्थर का आना
और खुद को दुर्भाग्यशाली ठहराना
फिर कैसा तू राही दिवाना ?
- Kushboo Sinha
9 th std.
D.A.V. Public School,
Pupri,Sitamarhi
Wednesday, February 17, 2010
मंडली एक, बच्चों की....
सुबह-सुबह जब
किरण धूप की निकलती है
मंडली एक, बच्चों की
कुड़ा बिछने निकलती है
मस्त-मौला ये अपने कामों में
शहर के गली-गली भटकती है
हर किसी की नज़र इनपे परती है
मगर, उन्हें यह तनीक भी नहीं अखरती है
जब इन बच्चों की आंखे उनपे पड़ती है
जिनके कदम बस्ता लेकर
विद्यालय की ओर बढती है
ख्वाबों में ये डूब जाते हैं
और किसी से पूछ भी नहीं पाते हैं
कि हम स्कूल क्यों नहीं जाते हैं ?
-Kushboo Sinha
9 th std.
D.A.V. Public School,
Pupri,Sitamarhi
किरण धूप की निकलती है
मंडली एक, बच्चों की
कुड़ा बिछने निकलती है
मस्त-मौला ये अपने कामों में
शहर के गली-गली भटकती है
हर किसी की नज़र इनपे परती है
मगर, उन्हें यह तनीक भी नहीं अखरती है
जब इन बच्चों की आंखे उनपे पड़ती है
जिनके कदम बस्ता लेकर
विद्यालय की ओर बढती है
ख्वाबों में ये डूब जाते हैं
और किसी से पूछ भी नहीं पाते हैं
कि हम स्कूल क्यों नहीं जाते हैं ?
-Kushboo Sinha
9 th std.
D.A.V. Public School,
Pupri,Sitamarhi
Monday, December 14, 2009
जिम्मेदार कौन? -2
पिछले पोस्ट के आगे....
यह पोस्ट जिम्मेदार कौन? के आगे की कड़ी है उम्मीद है विषय की गम्भीरता इस पोस्ट में भी बनी रहेगी..
सेक्सवर्कर्स शब्द वेश्यावृति में संलिप्त लोगों के लिए प्रयोग में लाया जाता है जिसके पीछे तर्क यह है कि वेश्यावृति करने वाले लोग भी कामगार अर्थात `वर्कर्स´ ही होते है। परन्तु भारतीय संदर्भ में वेश्यावृति आज भी एक प्रचलित शब्द है, जिसका अंग्रेजी 'Prostitution' है जो लैटिक 'Prostare' के आधार पर बना है। वेश्यावृति आदिकाल से हमारे समाज, देश और विश्व का हिस्सा है। इसे सामाजिक स्वीकृती भी प्राप्त रही है तथा अलग-अलग जगहों पर इसे विधि और परंपरा के आधार पर उचित भी ठहराया जाता रहा है । आधुनिक यांत्रिक समाज में यह हमारी विवशता, मानसिक विक्षेप, भोग विलासिता एवं निरन्तर बढ़ती हुई आंतरिक कुंठा के क्षणिक उपचार का द्योतक है, परन्तु यह हमारे विघटनशील समाज के सहज अंग के रूप में हमेशा से विधमान रही है। हमारी सामाजिक स्थिति में बदलाव जरूर आते रहे हैं। किन्तु इसका अस्तित्व अक्षुण्ण एवं अप्रभावित रहा है।
यह कहना बहुत ही मुश्किल है कि आज के सेक्सवर्कर्स की मातृसंस्था वेश्यावृति की शुरूआत कैसे हुई । यह माना जाता है कि यह दुनिया के सबसे पुराने पेशों (Profession) में एक है । यह एक पुराना व्यापार है जिसका विकास आवश्यक्ता के कारण कम, किन्तु विवशता के कारण अधिक होता है। अलग-अलग जगहों पर इसे विधि और परम्परा के आधार पर उचित भी ठहराया जाता है । इसके बावजूद इसे एक सामान्य सामाजिक संस्था के रूप में कभी भी स्वीकार नहीं किया गया । सेक्सवर्कर्स या वेश्यावृति के संदर्भ में एक धारणा, जो अदिकाल से चली आ रही है उसे आज भी समाजशास्त्री यथावत स्वीकार करते हैं की
``सेक्सवर्कर्स या वेश्यावृति हमारे समाज के लिए एक आवश्यक बुराई है।´´
पर दूसरी तरफ अक्सर ही यह भी सुनने को मिलता है कि यह वर्ग समाज का कलंक है और देह से जुड़ा यह व्यापार समाज को दुषित करता है, इससे सम्बन्धित जब भी नैतिकता, अपराध, संकट, स्वास्थ्य अथवा इसी प्रकार की दूसरी विपत्तियों की बात होती है तो हमारा समाज इनसे संवेदना व्यक्त करने के बजाय धृणा से मुंह मोड़ लेता है ।
अगर हम वैश्विक संर्दभ में वेश्यावृति के इतिहास की बात करें तो प्राचीन समय में वेश्यावृति का धार्मिक अनुश्ठानों से सम्बन्ध रहा है। कई ऐसे प्रमाण मिले हैं, जिनके अनुसार विभिन्न देशों में इसे प्रोत्साहित किया जाता रहा है। मिस्त्र, असीरिया, बेबीलोनिया, पर्शिया आदि देशों में देवियों की पूजा एवं धार्मिक अनुश्ठानों में विभिन्न वासनायुक्त तथ्यों की प्रमुखता रहती थी तथा देवस्थान भी इससे अछूते नहीं थे ।
वैश्विक संदर्भ में देखें तो यहूदी समुदाय इसके लिए अपवाद थे । वेश्यावृति यहूदी स्त्रियों के लिए निषिद्ध थी। यह प्रवासी स्त्रियों तक ही सीमित थी। परन्तु धर्माध्यक्षों की कन्याओं के अतिरिक्त अन्य स्त्रियों द्वारा नियमभंग करने पर किसी प्रकार के दण्ड का विधान नहीं था । परन्तु ऐसी स्त्रियों का प्रवेश देवस्थानों और यरूसलम में वर्जित था ।
प्राचीन युनान में वेश्यालयों पर राज्य का अधिकार था जो क्षेत्रविशेष में सीमित थे । वेश्याओं का परिधान विशिष्ट होता था तथा सार्वजनिक स्थलों पर उनका प्रवेश निषिद्ध था। वे किसी प्रकार के धार्मिक अनुश्ठान में भाग नहीं ले सकती थी । परन्तु समय की गति के साथ कानुनी बाध्यताएँ टूटने लगीं और विनियमों को क्रियाशील तथा प्रभावकारी बनाए रखना प्रशासन के लिए दुश्कर होता गया । देवी के मंदिर में सहस्त्रों वेश्याएँ सेविका रूप में रहती थी और देवीपूजा यौनाचार पर आवरण बन गई थी ।
रोम मे भी वेश्याओं की स्थिति कमोवेश यूनान की तरह ही थे। रोम में वेश्याओं के लिए पंजीकरण आवश्यक था साथ ही उन्हें राजकीय कर भी देना पड़ता था तथा भिन्न परिधान धारण करना पड़ता था ।
( इंतजार किजिए आगे अभी बहुत कुछ बाकी है.... )
पिछले पोस्ट का लिंक

Tuesday, November 10, 2009
जिम्मेदार कौन?
विवेक विश्वासः
पिछले कई सालों से सेक्सवर्करों की दशा व दिशा पर बड़े जोर -शोर से बहस जारी है। कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। कभी सामाजिक नैतिकता को लेकर तो कभी वैद्यानिक मान्यता को लेकर। परन्तु एक प्रश्न का उत्तर अभी भी अस्पष्ट है कि सेक्सवर्करों की मानसिकता एवं उनकी गतिविधियों के लिए कौन-कौन से कारक जिम्मेदार हैं। कहना गलत नहीं होगा कि यह एक सामाजिक बुराई है। बहुत सारे चिन्तकों, समाज सुधारकों ने इस विषय वर गहरी चिंता जताई है तो कुछ ने इसे समाज के लिए आवश्यक बुराई माना है।
दरअसल तमाम सामाजिक संरचना एवं नैतिकता के बीच यह समझना होगा कि आज वेश्यावृति केवल जीविकोपार्जन तक सीमित नहीं रह गयी है। आज यह भूमंडलीकरण के आवरण में ढका ग्लैमर की दुनिया में पैर फैला कर दिन-प्रतिदिन मूल प्रश्नों को और भी जटिल बनाता जा रहा है।
भारतीय संदर्भ में `सेक्सवर्कर´ महिला सेक्स व्यवसाय के लिए रूढ़ हो गया है। सेक्सवर्करों, खासकर महिला सेक्सवर्करों को लेकर वर्तमान संदर्भ में बाजारवाद और उपभोक्तावाद के प्रभाव तले मीडिया की भूमिका भी महत्वपूर्ण रही है।
मीडिया एक व्यापक क्षेत्र है जो समाज, राष्ट्र, विश्व तथा सम्पूर्ण ब्रह्मांड में घटने वाली हर घटना को खुद में समेटे हुए है। खगोलिय घटनाओं तथा विज्ञान क्षेत्र की हलचल से लेकर मानवीय संवेदनाएँ तक कुछ भी मीडिया से अछुता नहीं है। किसी भी तरह की घटनाओं तथा सामाजिक एवं मानवीय पहलुओं को जनसामान्य की नजरों में लाने तथा देश-दुनिया में प्रचारित करने का कार्य मीडिया द्वारा आसानी से संभव हो पाता है। सेक्सवर्करों से संदभित विभिन्न तरह के अध्ययन भी लगातार होते रहते हैं, जिसमें मीडिया विश्लेशण या शोध की भी भूमिका महत्वपूर्ण क्षेत्र है।
मेरे द्वारा किया गया एक अध्ययन इसी कड़ी का एक हिस्सा है, जिसमें संदर्भ क्षेत्र `सीतामढ़ी´ को आधार मान कर `वेश्यावृति´ के हर पहलु को देखने की कोशिश की गई है।
उन विभिन्न पहलुओं को आप अगले अंक में पढ़ सकेंगे......

Friday, March 27, 2009
एक विद्यालय ऐसा भी
विवेक विश्वासः
यह विद्यालय बिहार में नितीश सरकार की पूरी शिक्षा नीति की पोल खोलता नजर आ रहा रहा है. भले ही नितिश सरकार तथा उनके चाटुकार-कार्यकर्त्ता आत्मप्रशंसा में डूबकर चुनाव से पहले अपनी उपलब्धियाँ गिनाने में जुटे हों पर बिहार के सीतामढी जिले के कमलदह पंचायत का यह नव विद्यालय इकलौता नहीं है जिसे स्थापित हुए तीन साल या इससे अधिक समय हो गए, लेकिन आज भी वह नवस्थापित ही है. ऐसे विद्यालय से पूरा बिहार अटा परा है. यह विद्यालय अपने तरह के उन सभी विद्यालयों का प्रतिनिधित्व करता है जहाँ भारत के भविष्यों की शिक्षा की शुरुआत होती है. हाँ इन भविष्यों में ब्रेड और जैम से पलने वाली पिढी जरूर शामिल नहीं है. और शायद यही कारण है कि ऐसे विद्यालयों को आधारभूत जरुरतों के लिए भी न जाने कब तक इंतजार करना परता है. चाहे चुनाव पर चुनाव होते रहें, सरकारें बदलती रहें, कुर्सी बचाने के लिए लालु-रामविलास-मुलायम जैसी तिकड़ीयां बनती और बदलती रहे, पर शायद ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का वह सपना जिसमें उन्होंने विकास का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुँचाने की बात कही है पूरी हो.
वह अंतिम पंक्ति भोजन किसी तरह जुटा भी ले, फिर भी 'उपेक्षा' शायद उनकी नियती ही बन गई है चाहे शिक्षा हो या स्वास्थय एवं रोजगार. पर हम सोचने वाले इस विद्यालय को देखने के बाद यह सोच कर खुश हो सकते हैं कि अंतिम पंक्ति के बच्चों के सर पर फूस का छप्पर ही सही नसीब तो है.कल कौन जाने यह भी न बचे?

Subscribe to:
Posts (Atom)